रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
       आज सेवा एक अनोखा परिवार (रजि) संस्था के आवाहन पर अरविंद गुप्ता (सदस्य सेवा एक अनोखा परिवार) के साथ राजेश बंसल अध्यक्ष मेरठ मंडल
औधोगिक प्रकोष्ट संयुक्त व्यापार मंडल व संयुक्त व्यापार मेरठ मंडल के महामंत्री आकाश गुप्ता के साथ मिलकर रमते राम रोड गाजियाबाद के व्यापारियों को
श्री राम दीप माला,(ग्यारह दीपको का पैकेट) वितरण किये और सभी व्यापारियों से राम जन्म भूमि शिलान्यास के शुभ अवसर पर अपने घरो व प्रतिष्ठानों पर पांच अगस्त को दीपक जलाकर हर्षो उल्लास के साथ परिवार सहित मनाने का आग्रह किया। 

राजेश बंसल ने सभी व्यापारी बन्धुओ से कहा की श्री राम हमारे कण कण मे बसते है आज भव्य राम लला के मंदिर के शिलान्यास को हम सभी को मिलकर ऐतिहासिक बनाना है जिससे आने वाली पीढ़ियां भी खुद को गौरवान्वित महसूस करें हम सभी को घर घर दीपक जलाकर राम शिलान्यास दिवस मनाना है। सभी व्यापारियों ने सेवा एक अनोखा परिवार संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। इनके साथ सुनील गर्ग,महेश मित्तल,इत्यादि  संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे।
Previous Post Next Post