रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :-
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महानगर एवं जिला गाजियाबाद ने महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग के नेतृत्व में 74वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में शहर के सभी सम्मानित व्यापारीगण सम्मिलित हुए। सभी ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अभिवादन किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही, सभी ने कोरोना महामारी के शीघ्रातिशीघ्र निदान के लिए प्रार्थना की और देश के विकास में भागीदारी का संकल्प लिया।
आज का ध्वजारोहण कार्यक्रम मैसर्स महालक्ष्मी सेल्स कॉरपोरेशन के हापुड़ मोड़ कार्यालय पर आयोजित किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) के प्रदेश महामंत्री तिलकराज अरोड़ा, प्रदेश संगठन मंत्री राम अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अशोक जिंदल, जिला महामंत्री अशोक शर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष विपिन मोहन, महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग, महानगर महामंत्री सुनील प्रताप सिंह, नवीन अग्रवाल, संजय शर्मा, गोपीचंद शर्मा, राजीव मेहता, अनिल शर्मा, राजेंद्र राणा, अनुज अग्रवाल, अमन अग्रवाल एडवोकेट, गजेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, कमल कुमार गर्ग आदि गणमान्य व्यापारी सम्मिलित हुए।