रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
       जिला कांग्रेस कार्यालय पर राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार लैपटॉप, द्वितीय पुरस्कार मोबाइल, तृतीय पुरस्कार टेब दिया जाएगा। साथ हर जिले में सैकड़ों सांत्वना  पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को ई प्रमाण पत्र भी मिलेंगे। प्रतियोगिता में छात्रों से भारत की सशक्तिकरण की यात्रा विषय पर 60 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। जिनका जवाब उन्हें 30 मिनट में देना होगा। 

पूरे प्रदेश में 5 लाख से अधिक प्रतिभागी इसमें भाग लेंगे।  प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। गाजियाबाद में करीब 5000 रजिस्ट्रेशन प्रतियोगिता को लेकर हो चुके हैं । जबकि 15000 के आसपास लक्ष्य रखा गया है । प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, यूथ अध्यक्ष अकबर चौधरी, अनुज तेवतिया, सनी पांचाल, शेखर कुमार, धीरेंद्र त्यागी, लुकमान चौधरी, आशुतोष गुप्ता मौजूद रहे।
Previous Post Next Post