रिपोर्ट :- गजेंद्र रावत


मुंबई :-
    बॉलीवुड में जारी बहस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर हाल ही एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पहले जहां एक्ट्रेस ने एक तेलुगू न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ये बड़ा खुलासा किया था।

वहीं अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी आपबीती सुनाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगी। पायल की शिकायत पर अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।

महिला आयोग के अलावा इंडस्ट्री की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत में भी इस मुद्दे में अपनी राय रखी। पायल घोष की शिकायत पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'आप अपनी विस्तृत शिकायत हमें भेज सकती हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग इस मामले पर ध्यान देगा।'

 क्या कहा था पायल घोष ने 

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए लिखा- 'अनुराग कश्यप ने मेरे साथ बहुत बुरे ढंग से जबरदस्ती की। नरेंद्र मोदी जी कृपया इसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करें। देश को पता चले की इस क्रिएटिव आदमी के पीछे एक राक्षस है। मैं जानती हूं कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है। मेरी सुरक्षा खतरे में है। कृपया मदद कीजिए।'

काम की बात करें तो पायल घोष ने फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' से बॉलीवुड में इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने परेश रावल और ऋषि कपूर के साथ काम किया था। इसके अलावा पायल स्टार प्लस के पाॅपुलर शो  साथ निभाना साथिया में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में साल 2016 में राधिका का किरदार निभाया था।
Previous Post Next Post