रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद। 
       राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के अनुमोदन पर बुलंदशहर सीट से-प्रवीण कुमार सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस सीट पर सपा व रालोद का गठबंधन है।
रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने बताया कि 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए रालोद ने प्रवीण कुमार सिंह को सपा रालोद का साझा उम्मीदवार घोषित किया है। प्रवीण कुमार (62) दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए की शिक्षा प्राप्त है। खेती का बड़ा कारोबार है। सन 1991 में वह पहली दफा अगौता सीट से कांग्रेस से चुनाव लड़े थे। लेकिन किन्हीं कारणवश चुनाव स्थगित हो गया था।
प्रवीण कुमार के पिता चौधरी जगबीर सिंह अगौता विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे। तथा एक बार राज्यसभा मेंबर रहे। केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रहे। 

सन 1993 से प्रवीण कुमार राष्ट्रीय लोक दल में निष्ठा से काम कर रहे हैं पार्टी के साथ इन पर विश्वास करते हुए 

चौधरी अजीत सिंह ने इनको टिकट दिया है। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का पूरा संगठन पूरी ताकत के साथ प्रवीण कुमार को चुनाव लडाएगा।
Previous Post Next Post