रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद:-
        स्वदेशी इंडस्ट्रीज कंपाउंड,कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत नारी सुरक्षा ,सम्मान एवम् स्वावलंबन विषय पर स्वदेशी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवम् जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में अमित कुमार सिंह ,सहायक आयुक्त,उद्योग ,जिला उद्योग केंद्र ने सरकार द्वारा चलाए का रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारे मै सभी महिलाओं को बताया।उनके साथ मनोज माहेश्वरी,वरिष्ट सहायक ने भी लोगो को इस कार्यक्रम के बारे में बताया।
स्वदेशी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ,आलोक गोयल ने दोनों अधिकारियों को बताया कि यहां स्ट्रीट लाइट ना होने के कारण महिलाओं को शाम को घर जाते समय परेशानी होती है।एसोसियेशन के अध्यक्ष अनुज गुप्ता एवम् महासचिव एस.के.दीक्षित ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारे मै अपने विचार प्रकट करे और इस स्वदेशी इंडस्ट्रीज कंपाउंड से जुड़ी समस्याओं से जुड़ी समस्याओं से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर महिला उद्यमी प्रियांशी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम मै प्रियांशी,कौशल,अंजलि,पूनम, खुशबू,संगीता,मीनाक्षी सिंह,रुचि ,कविता सिंह ,मनीष सिंह आदि महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपने विचार भी रखे। स्वदेशी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से उपाध्यक्ष आलोक गोयल,अध्यक्ष अनुज गुप्ता,महासचिव एस.के.दीक्षित,शितिज गर्ग एवम् कपिल सचदेव उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post