रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
       उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर जिला मुख्यालय पर सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष राशिद मलिक व के नेतृत्व में किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है, अपराधियों का बोलबाला है। आए दिन लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार की घटनाएं घटित हो रही है लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार आंख बंद कर बैठी है। 

राशिद मलिक ने बताया कि गाजियाबाद में भाजपा विधायक अजितपाल त्यागी के मामा की पॉश कॉलोनी में हत्या कर दी जाती है जिसका सुराग पुलिस आज तक नहीं लगा पाई, वहीं बिल्डर विक्रम त्यागी प्रकरण पर भी पुलिस के दावे खोखले निकले। मोदीनगर हो या लोनी या साहिबाबाद हर तरफ अपराध ही अपराध नजर आ रहा है। भाजपा सरकार में आम से लेकर खास कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। वहीं समस्याओं से संबंधित राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। 

इस मौके पर आशु अब्बासी, नानकचंद प्रजापति, सौदान सिंह, ब्रजेश यादव, गौरव यादव, राजदेवी चौधरी, मनोज शर्मा, विक्रांत पंडित, सुनील यादव सहित काफी बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।
Previous Post Next Post