रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
        विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में दो दिवसीय प्रांत व्यापी आन्दोलन के दृष्टिगत ज़िलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने आज विधुत सब स्टेशन राजनगर का औचक निरीक्षण किया। 

ज़िलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की हालाँकि ज़िला प्रशासन ने आन्दोलन के दृष्टिगत समस्त आवश्यक व्यवस्थाये पहले से ही सुनिश्चित कर ली थीं। आन्दोलन के दौरान लोगों को विधुत आपूर्ति सुचारू रूप से मिल सके, इसके लिये जनपद स्तर पर अपर जिलाधिकारी नगर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। प्रत्येक विधुत सब स्टेशन पर किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटित हो, इसके लिए प्रत्येक सब स्टेशन पर पुलिस बल एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है।
Previous Post Next Post