रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
         बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए शनिवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। इसके मद्देनजर कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था चांक चौबंद दिखाई दी। अध्यक्ष, सचिव समेत सात पदों के लिए कुल 25 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 2210 मतदाता है  

गाजियाबाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील दत्त त्यागी व सचिव विजय गौड़ ने बताया कि मतदान समय से शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक होगा। छह बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए अध्यक्ष, सचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदों के लिए काउंटिग एजेंट के नाम भी तैयार हैं। मतगणना पूरी कर देर रात लगभग 11 बजे तक तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
इन प्रत्याशियों के बीच है मुकाबला
अध्यक्ष: नाहर सिंह यादव, मुनीष त्यागी, सत्यकेतु सिंह।
सचिव: कपिल देव त्यागी, नितिन यादव, ललित मोहन शर्मा, मनमोहन शर्मा व विकास चौधरी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: विद्या भूषण शर्मा, विक्रम सिंह, सतीश शर्मा व अजयपाल सिंह।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष: बिट्टू शर्मा, परमजीत सिंह, आदेश कुमार, सुमित त्यागी, अनुज सिसोदिया।
कोषाध्यक्ष: गजेंद्र त्यागी, सचिन गुप्ता, विपिन कुमार।
सह-सचिव प्रशासन:राहुल कुमार, अंकित त्यागी, सुरेंद्र कुमार।
सह-सचिव पुस्तकालय: पूनम गुप्ता व उमंग खरखौदिया।
Previous Post Next Post