रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
       भारतीय जनता पार्टी ने एमएलसी मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक चुनाव हेतु 19 सदस्यीय संचालन समिति बनाई है। संचालन समिति का प्रचार प्रमुख पार्टी के महानगर मंत्री गुंजन शर्मा को बनाया गया है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने समिति के सभी पदाधिकारियों से मएलसी मेरठ.सहारनपुर खंड शिक्षक चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए जुट जाने को कहा है। गुंजन शर्मा ने बताया कि समिति के पदाधिकारी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर जाकर जनसम्पर्क कर रहे हैं और एक दिसंबर को भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा व दिनेश चंद गोयल को वोट देने की अपील कर रहे हैं। एमएलसी चुनाव में दोनों प्रत्याशी भारी वोटों से विजयी होगे जिससे शिक्षकों व स्नातक वर्ग की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
Previous Post Next Post