रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
       संयुक्त व्यापार मंडल के मेरठ मंडल अध्यक्ष अरविंद तेवतिया ने कहा कि शासन के द्वारा व्यापारियों के साथ त्योहारी सीजन में कुछ आंख मिचोली खेली जा रही है आपको विदित होगा कि पिछले 7 महीने से भारतीय व्यापारी बहुत बुरी तरह से परेशान है कोरोना वायरस के चलते व्यापारी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है दूसरी ओर ऑनलाइन ट्रेडिंग से मझोला व्यापारी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है
        
कुछ व्यापारी नेता तो सप्ताहिक बंद के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं तो कुछ व्यापारी नेता सप्ताहिक बंद के लिए एक मंत्री जी को धन्यवाद तक दे रहे हैं यह वास्तव में यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण प्रतीत हो रहा है 
            
मैं सच बात कहूं तो तो कोरोना वायरस के चलते व्यापारियों के काम बहुत हल्के हो गए हैं क्योंकि पूर्व में लगे लगभग 90 दिन के संपूर्ण लोग डाउन ने जनता की जेबों को निचोड़ कर रख दिया था उसके बाद अब कुछ राहत मिलती दिखाई दे रही है भारत के सबसे बड़े त्योहारी सीजन पर सप्ताहिक अवकाश अनिवार्य करना समझ से परे है 
       
शासन को चाहिए कि वह इस त्योहारी सीजन में सप्ताहिक अवकाश को समाप्त करें जिससे व्यापारियों को कुछ राहत मिल सके और बाजार में ज्यादा भीड़ भाड़ ना हो तथा कोरोना से बचा जा सके
    
इधर नगर निगम के अधिकारी पन्नीयों को लेकर छापेमारी कर रहे हैं जिसके चलते व्यापारियों पर भारी भरकम जुर्माना लगा रहे हैं 
       
सच बात कहूं तो पर्यावरण को लेकर देश की जनता पहले से काफ़ी सतर्क दिखाई दे रही है पन्नीयों के उपयोग से परहेज भी कर रही है काफी लंबे अरसे से पन्नी का उपयोग दैनिक जीवन में तेजी से चल रहा था जिसके कारण प्रदूषण बहुत तेजी से बड़ा किंतु जब तक सरकार पन्नी का कोई ठोस विकल्प बाजार में नहीं लाएगी तब तक पन्नी को दैनिक जीवन के उपयोग से पूर्ण रूप से हटाना बेहद मुश्किल है क्योंकि कागज के लिफाफे या फिर अखबार से बने लिफाफे पन्नी की अपेक्षा बहुत कमजोर होते हैं 
      
पन्नियों को लेकर त्योहारी सीजन में दुकानदारों पर छापे मारना ठीक नहीं है क्योंकि कहीं ना कहीं इसमें गलती सरकारों की भी रही है  
           
शायद शासन-प्रशासन यह भूल रहा है कि यह वही व्यापारी वर्ग है जिन्होंने कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों की एवं जरूरतमंद गरीब लोगों की हर संभव मदद की है  कोरोना काल में ड्यूटी पर तैनात लगभग सभी कोरोना योद्धाओं की भोजन सैनिटाइजर तथा मास्क से भरपूर मदद की है आज आप इन्हीं व्यापारियों के ऊपर तानाशाही रवैया अपना रहे हो यह बेहद गलत है
     
सरकार गम्भीरता से चाहती तो अब तक पन्नी का कोई ना कोई ऑप्शन बाजार में भेज दे देती जब तक पन्नी का कोई ऑप्शन मार्केट में नहीं आता तब तक सरकार को इतनी सख्त आई नहीं करनी चाहिए मैं मानता हूं की पन्नी के उपयोग से प्रदूषण फैलता है गंदगी फैलती है लेकिन पन्नी की आड़ में व्यापारियों के साथ आंख मिचोली करना भी ठीक नहीं है 


            भवदीय 
      अरविंद तेवतिया 
      अध्यक्ष,- मेरठ मंडल
        संयुक्त व्यापार मंडल
               उत्तर प्रदेश 
          व्हाट्सएप नंबर 99 90 999 387 
           कॉलिंग नंबर 9971 6636
Previous Post Next Post