रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
       नवयुग मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय व्यापार मंडल की प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा ने केके शर्मा अध्यक्ष ओद्योगिक क्षेत्र राजेन्द्र नगर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित किया गया। 
प्रवक्ता अशोक भारतीय ने कहा कि प्रशासन द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने और बाजारों में कानून व्यवस्था में सुधार किया जाए। त्योहारों को देखते हुए पुलिस की पैट्रोलिंग व्यवस्था दुरूस्त हो ताकि कोई हादसा ना हो। 
इस अवसर पर राष्ट्रीय कोर्डिनेटर राकेश शर्मा सदरपुर वाले ने कहा कि भारत सरकार द्वारा ऑन लाइन शॉपिंग पर अंकुश लगाया जाए और उनकी मनमानी खत्म की जाए जैसे उनको रियात मिलती है ऐसी ही रियात और सुविधा बाजार के दुकानदारों को भी दी जाए, ताकि बाजार में खत्म हुई रोनक वापस लौट पाए और छोटे और मंझोले दुकानदारों को व्यापार भी सही तरीके से चल पाए। 

इस अवसर पर  नवनियुक्त उपाध्यक्ष केके शर्मा ने कहा कि वह तन, मन, धन से व्यापारियों के साथ है। व्यापारियों की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ा जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वा, प्रवीण बत्रा, गौरव गर्ग, संजय गोयल, हिमांशु शर्मा, विमल शर्मा, सुनील यादव, तेजपाल चौहान, राममेयर शर्मा, बॉबी त्यागी, गगन भसीन, अमित शर्मा, राजकुमार शर्मा, संजय शर्मा, राकेश कौशिक, कपिल गर्ग आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post