रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
     बहरनन्देश्वर महादेव मन्दिर मोक्ष धाम हरनन्दी तट (हिन्डन) गाजियाबाद में हरनन्देश्वर महादेव  मन्दिर का वार्षिक उत्सव में श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व सचिव श्रीपंंचदशनाम जूना अखाड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर भगवान हरनन्देश्वर का पूजन दर्शन किया ,सरोज शर्मा कैलाशी माता को आशीर्वाद दिया साथ ही महन्त मनीष को भी आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर श्री महंत नारायण गिरी महाराज ने भगवान शिव का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान भोलेनाथ को भोले कहा जाता है क्योंकि वह श्रद्धा और भक्ति के माध्यम से भक्तों के करीब रहते हैं और उनके मनोकामना को पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का वास कैलाश या शमशान, यहां हिंडन नदी के तट पर शिव का सुंदर मंदिर निर्माण किया गया है जिसको 1 वर्ष पूर्ण हो गया। यह मंदिर दिखाना सुंदर है उतना अनोखा भी, क्योंकि यहां भगवान शिव की 12 विभिन्न मुद्राओं में प्रतिमा स्थापित है साथ ही नटराज के रूप में भगवान शिव मंदिर की शोभा बढ़ा रहे हैं और भक्तों का कल्याण कर रहे हैं। 

वार्षिक उत्सव पर  पूज्य महाराज श्री के सानिध्य में श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य तोयराज उपाध्याय, आचार्य नित्यानंद, आचार्य मुकेश शुक्ला, आचार्य विकास पाण्डेय ने नमक चमक से रूद्राभिषेक व हवन सम्पन्न करवाया, दतोपरान्त भण्डारा प्रसाद हुआ। 

इस अवसर पर उत्तराखंड से साध्वी महा प्रभा किरन, एडवोकेट सुधा ठाकुर प्रिया किरण मुंबई, समाज सेवक गौरव गर्ग दीपाली,  बीके शर्मा, अनुराग गर्ग, प्रधान सुभाष गुप्ता,  राजू छाबड़ा, आलोक पंडित,  देवेंद्र चौधरी,  राकेश स्वामी, सुनील चाचा, सुरेश चांनना, सुनीता उपाध्याय, मीना अग्रवाल, अशोक पंडित, संजय सक्सेना, पार्षद साक्षी नारंग, राजेश, सौरभ जैसवाल, पंडित रवि पंडित, विपुल शर्मा, पार्षद राजीव शर्मा, पार्षद सुनील यादव, पार्षद राजेंद्र तितोरिया, लक्ष्मण पंडित, भजन गायक राघव शर्मा, रामकुमार गर्ग, आकर्षण शर्मा, सोनू पंडित, अंकित मिश्रा भी उपस्थित रहे तथा विभिन्न क्षेत्रों से समाजसेवी व श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
Previous Post Next Post