रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
       राम चमेली चढ़ा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में प्रवेश लेने वाली नई छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा व अन्य गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरणविद विजय पाल बघेल ने स्नातक प्रथम वर्ष की बीएससी विज्ञान, बीएससी गृह विज्ञान बीसीए व बीकॉम कोर्स की छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। साथ ही प्रदूषण को खत्म करनेे के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आहवान भी किया। छात्राओं का परिचय विभिन्न विभागों के शिक्षकों से कराया गय। उन्हें काॅलेजों के नियमों, गतिविधियों व अकेडमिक योजना से भी अवगत कराया गया। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से काॅलेज की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। सभी कछात्राओं को टाइम टेबल दिया गया।  काॅलेज की पूर्व छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। काॅलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष कृष्ण वीर सिंह सिरोही, कार्यकारी सदस्य  पवन आनंद, सीईओ आदित्य कॉल,  प्रधानाचार्य डॉ नीतू चावला, रजिस्ट्रार शशि खन्ना आदि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंजू सिंह व डॉ ज्योति सिंह ने किया।
Previous Post Next Post