◼️जाति धर्म के आधार पर नहीं विकास के मुद्दे पर            होगा विधानसभा चुनाव:  तरूणिमा श्रीवास्तव


रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
       आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उत्तर प्रदेश 2022 में विधानसभा लड़ने की घोषणा के बाद पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा में जहा सक्रियता बढ़ाई है वहीं मुद्दों के आधार पर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने में भी आम आदमी पार्टी लग गई है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तरूणिमा श्रीवास्तव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में जितनी भी पार्टियां हैं उन्होंने सिर्फ जाति धर्म के नाम पर चुनाव लड़ा है, अब आम आदमी पार्टी के चुनाव मैदान में आने के बाद प्रदेश में राजनीतिक समीकरण बदलेंगे। अब चुनाव में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि मुद्दों पर बात होगी और तुलना दिल्ली के विकास मॉडल से की जाएगी। 

उन्होंने ने बतया कि आम आदमी के चुनाव में उतरने की घोषणा के बाद अब प्रदेश के मंत्री स्कूल और हॉस्पिटल जैसे मुद्दों की बात करने लगे किंतु दिल्ली में क्यों सुविधा है केजरीवाल सरकार ने स्कूलों और अस्पतालों को दे रखी है उसका मुकाबला मैं कोई बात करने को तैयार नहीं है। जबकि हमारा लक्ष्य सरकार द्वारा अच्छी शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य सेवा जनता को देना होगा। वही 

आम आदमी पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के सरकारी स्कूल के मुद्दे पर बहस की चुनौती को सेहत स्वीकार कर लिया है वह आगामी 22 दिसंबर को लखनऊ आ रहे हैं और इस मामले में खुली बहस के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को देश को पता चलना चाहिए कि किसका शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल बेहतर है और किसके दावे खोखले। 

इस दौरान जिला अध्यक्ष चेतन त्यागी,जिला सचिव दिलशाद खान, जिला मीडिया प्रभारी मनोज त्यागी, जिला महिला अध्यक्ष कल्पना वर्मा, आजाद अंसारी, अरविंद वर्मा व पूनम चौधरी भी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post