रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
      हमेशा समाजिक कार्याें में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले व व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल ने अब अपनी सियासी पारी की शुरूआत भी कर दी है। संजय बिंदल की राजनीति में धमाकेदार एंट्री पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। एनडीए गठबंधन जनता दल यू (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने संजय बिंदल को जदयू की महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी हैं। स्वयं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने संजय बिंदल को उक्त जिम्मेदारी सौंपकर दर्शा दिया है कि संजय बिंदल राजनीति में भी ऊंची छलांग लगाने वाले हैं। संजय बिंदल की राजनीति में इस तरह धमाकेदार एंट्री ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भविष्य में संजय बिंदल की योजनाएं क्या हैं? वहीं जनता दल यू के महानगर अध्यक्ष बनने पर संजय बिंदल ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमेशा पार्टी नीति व रीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करुंगा और जिस तरह एनडीए सरकार चहुंओर विकास कार्य करा रही है उसका भी बखान बखूबी तरीके से जनता तक पहुंचाया जाएगा। संजय बिंदल के महानगर अध्यक्ष बनने के बाद उनके यहां पर शुभकामनाएं व बधायी देने वालों का तांता लगा हुआ है।
Previous Post Next Post