रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
       महानगर गाजियाबाद में भीम ज्ञान चर्चा  के डॉ भीमराव अंबेडकर प्रचारक रमेश गौतम ने अंबेडकर जयंती पार्क नवयुग मार्केट में बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया। जिसको विशेष रूप से महिलाओं के लिए किया गया। और जिसमें मुख्य अतिथि सुषमा बौद्ध ने रिबन काटकर उद्घाटन किया।ओर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने परिवार के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर बौद्ध महोत्सव को बड़े उत्साह के साथ मनाया। जिसमें महिलाओं ने बाबा साहब अंबेडकर के गीतों पर डांस करते हुए महोत्सव को मनाया।ओर महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे भी उड़ाए। 
मंच संचालन कर रही लक्ष्मी बौद्ध व ममता बौद्ध ने सभी आये महोत्सव में लोगों का मंच के माध्यम से भीम ज्ञान चर्चा टीम गाजियाबाद की ओर से स्वागत किया। और कहा कि यह पर्व हम महिलाओं के लिए एक महापर्व बनकर आया है क्योंकि इस पर्व के लिए बाबासाहेब आंबेडकर ने महिलाओं के प्रति बहुत संघर्ष किया था। जिसके लिए 25 दिसंबर 1927 में महिलाओं को आजादी दिलाने का काम पूरा किया। महोत्सव में सम्मिलित हुए सभी लोगों को बौद्ध महोत्सव की खुशी के उपलक्ष में समोसे, केले एवं लड्डू का भी वितरण किया। सभी आए लोगों ने गाजियाबाद भीम ज्ञान चर्चा टीम का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया। 
इस अवसर पर शकुन बौद्ध ,पूनम बौद्ध, बबीता, अनुराधा, रेनू, उमेश, अजय, शीला, मंजू, तारा, संतोष, पिंकी, राजेश्वरी, रेखा, बीना, सुमन बौद्ध, ललिता, शीतल, वीरवती, पुष्पा, सुमन, अंजलि, शिवानी, स्वाति, राहुल, युवराज, देव, नरेंद्र, रिचपाल सिंह आदि सम्मिलित रहे।
Previous Post Next Post