गाजियाबाद एसएसपी कलानिधि नैथानी


रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
       कृषि बिलों के विरोध में यूपी गेट पर चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अराजक तत्वों पर प्रभावी रोकथाम लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी  द्वारा खोड़ा अंडरपास से दिल्ली बॉर्डर क्षेत्र तक पैदल भ्रमण कर जायजा लिया।
जिसमें मुख्य रूप से अग्नि दुर्घटना, सड़क दुर्घटना, अराजकता फैलाने वालों पर पैनी नजर बनाए रखना, एवं सुरक्षा कानून व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने हेतु ड्यूटीरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 
तथा किसानों से भी वार्ता कर विभिन्न प्रकार की दुर्घटना जैसे अग्नि दुर्घटना एवं अन्य दुर्घटना से बचाव हेतु सुरक्षा साधनों एवं सावधानी का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम ,द्वितीय, यातायात,  क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस/ प्रशासन के अधिकारी गण मौजूद रहे।
Previous Post Next Post