मुकेश अंबानी

                     सिटी न्यूज़ | हिंदी....✍🏻
  
बिजनेस न्यूज़ :- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमन मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े रईस शख्स नहीं रहे। बोतलबंद पानी और वैक्सीन बनाने वाली चीनी कंपनी के मालिक झोंग शानशान भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। इतना ही नहीं अब शानशान दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। एक दिन में उनकी संपत्ति में 5 अरब डॉलर से भी अधिक का इजाफा हुआ है। उनकी रफ्तार अगर ऐसी ही रही तो फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी उनसे पीछे छूट जाएंगे। उधर एलन मस्क दूसरे नंबर पर हैं और दुनिया के सबसे बड़े रईस अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस का ताज छीनने के करीब पहुंच रहे हैं। वहीं मुकेश अंबानी 13वें पायदान पर लुढ़क गए हैं। अंबानी की कुल संपत्ति 74 अरब डॉलर है।
Previous Post Next Post