सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- सुभाषवदी भारतीय समाजवादी पार्टी ने 72वां गणतंत्र दिवस सुभाषिनी आफसेट, जगदीश नगर, गाजियाबाद पर मनाया। गणतंत्र दिवस सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव व अमरदत्त शर्मा व संस्थापक सतेन्द्र यादव ने तिरंगा झंडा फहराकर तथा राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम शुरू किया। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुभास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट-1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया। सुभाष युवा मोर्चा के संरक्षक अमरदत्त शर्मा ने कहा कि हमारा संविधान देश के नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है। संविधान लागू होने के बाद डाॅक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने वर्तमान संसद भवन के दरबार हाॅल में शपथ ली थी और इसके बाद इरविन स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। 

सुभाषवदी भारतीय समाजवादी पार्टी के संस्थापक सतेन्द्र यादव ने कहा कि विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक भारत की बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हैं। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान हैं सन् 1950 में 26 जनवरी को संविधान लागू हुआ, इसके बाद भारत एक लोकतांत्रिक और गणंतत्र देश घोषित हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज कुमार शर्मा ‘‘होदिया’’ संदीप कुमार, अनिल सिन्हा (प्रभारी बिहार प्रदेश), दीपक शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष), गोपाल सिंह, सुनील दत्त, राजीव शर्मा, किशन गर्ग, तेजस भारद्वाज, श्रेंयाश श्रीवास्तव, रिषेक श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, सुभाष कुमार, रमेश श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, उमेश चन्द्र दीक्षित, सनील सिंह, नरसिंह राय, राजेन्द्र गौतम, आर. पी. शुक्ला, अरूण कुमार (सचिव दिल्ली प्रदेश), एडवोकेट श्रीमती पंकज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, रामगणेश सिंह, पन्ना लाल, कमल यादव आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post