सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻
गाजियाबाद :- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने आज नए एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का जिलाध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में अभिनंदन,स्वागत किया। एवं जिले में व्यापारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए वार्ता की एवं समय-समय पर व्यापारियों के साथ बैठक करने की अपील की।
एसपी सिटी ने व्यापारियों को पूर्ण रूप से सुरक्षा देने का वादा किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल,युवा महानगर अध्यक्ष हेमंत सिंघल, युवा जिलाध्यक्ष अरुण मित्तल, संजय गुप्ता सोनू सैनी, महेंद्र कुमार ,अनिल गर्ग दीपक गर्ग, विनोद अग्रवाल, राजेंद्र राजू, नानक गोस्वामी, अमन सिसोदिया, जगमोहन, संजय बिंदल आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे।