◼️बीजेपी व नवक्रान्ति पार्टी सहित तमाम पार्टियों के लोगों ने जदयू में दिखायी आस्था
सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻
गाजियाबाद :- जनता दल यूनाइटेड के महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल ने राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता केसी त्यागी के निदेर्शानुसार जनता दल यूनाइटेड की महानगर कार्यकारिणी का गठन विजय नगर स्थित गुडविल स्कूल में आयोजित बैठक में किया गया।
बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल ने बताया कि महानगर कार्यकारिणी में कपिल त्यागी जो कि बीजेपी के वार्ड सचिव हैं उन्हें लाइनपार क्षेत्र अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं महानगर प्रवक्ता की जिम्मेदारी अरुण शर्मा को सौंपी गई है। संजय बिंदल ने बताया कि अरुण शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष हैं नव क्रांति पार्टी के। महानगर कार्यकारिणी में कई पार्टी के लोगों ने संजय बिंदल के साथ सदस्यता ग्रहण की।
महानगर कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सहगल, उपाध्यक्ष नवनीत गुप्ता व योगेश कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक गर्ग, प्रचार मंत्री विनोद पंजाबी, महामंत्री आलोक पाल, अनिल गुप्ता विकास कुमार, मीडिया प्रभारी के पद पर अमित शर्मा, संगठन मंत्री ठाकुर नरेश कुमार, कैंप कार्यालय प्रभारी रंजीत कुमार, सचिव शुभम मित्तल, रिंकू प्रजापति, नरेश शर्मा, सह सचिव पंकज कुमार, विवेक कुमार, आकाश धीमान, लाइनपार क्षेत्र अध्यक्ष कपिल कुमार त्यागी, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र पाल, ऋषि पोरवाल, सौरभ कुमार, बबलू कुमार, जगदीश पाल, नीरज कुमार, राजेंद्र कुमार, रोहित प्रजापति, अवधेश कुमार, लखीराम प्रजापति, अरुण गुप्ता आदि को जिम्मेदारी सौंपी गयी।
नवनियुक्त कार्यकारिणी महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि जदयू महानगर अध्यक्ष द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गयी उसका पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठ के साथ पालन करेंगे व जदयू की नीति व रीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। वहीं संजय बिंदल ने भी नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी व फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। बता दें कि जदयू महानगर अध्यक्ष द्वारा घोषित की गयी कार्यकारिणी में सबसे अहम बात यह सामने आयी बीजेपी व अन्य बड़ी पार्टियों के पदाधिकारी जुड़े और संजय बिंदल व जदयू में अपनी आस्था दिखाते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का प्रण किया। इससे एक बात तो जाहिर हो गयी है कि संजय बिंदल जदयू के जनाधार को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और भविष्य में भी जदयू गाजियाबाद ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी इसका भी विश्वास व दृढ़संकल्प संजय बिंदल अपने मन में लिए हुए हैं।