सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर गाजियाबाद की शनिवार को हुई बैठक में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का स्वागत किया गया। बैठक में जीएसटी व अन्य मुददों पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुकुंद मिश्रा ने बताया गया कि संगठन का चुनाव हर 3 वर्ष में होता है। इस बार यह चुनाव इसी महीने वृंदावन में होगा। चुनाव के बाद महानगर व जिले की इकाई का भी विस्तार होगा। बैठक में जीएसटी एवं विभिन्न विभागों की व्यापार सम्बंधी नीतियों की भी चर्चा की गई। उद्योग मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडे, सुभाष गुप्ता, अजय गुप्ता व मनवीर नागर का माला पहनाकर, शाल पटका पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। बैठक में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू छाबड़ा, मधुकर सिंघल, उदयवीर लाहड़ी, राहुल जाटव, अशोक अरोड़ा, रघुवीर सोनी, राजीव गुप्ता, सुरेंद्र अरोड़ा आदि भी मौजूद रहे। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने किया।
Previous Post Next Post