सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻
गाजियाबाद :- केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली यूपी बॉर्डर (यूपी गेट) पर चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अराजक तत्वों की सतत निगरानी, अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा एलआईयू के अधिकारियों के साथ दिल्ली बॉर्डर एरिया में पैदल भ्रमण कर जायजा लिया।
तथा साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत मौके पर ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिकर्मियों की ब्रीफिंग की जिसमें मुख्य रूप से आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा कानून व्यवस्था यातायात व्यवस्था विभिन्न प्रकार की दुर्घटना पर रोकथाम अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि एवं रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।