सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- भारतीय सेन समाज द्वारा जन नायक कपूरी ठाकुर की सत्तार वी जयंती धूमधाम से मनाई गई, इस दौरान विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। विजय नगर सेक्टर 11 में भारतीय सैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सैन कपूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। 

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सेन ने कहा कि जन नायक कपूरी ठाकुर ने हमेशा गरीबों पिछड़ों और मेहनतकश लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने जहां देश की आजादी के आंदोलन में भाग लिया, वहीं शिक्षक और राजनीतिक के रूप में समाज को उठाने का कार्य किया। वे बिहार के दो बार मुख्यमंत्री भी रहे । 

भारतीय सैन समाज के जिला अध्यक्ष अमन सिंह ने कहा कि जन नायक कपूरी ठाकुर ने हमेशा देश हित और समाज हित में कार्य किए इसलिए आज समाज उनकी 97 जयंती पर ही जन नायक के रूप में याद कर रहा है। इस दौरान सतीश कुमार चौधरी, विजय कुमार सैन, सतीश भारतीय, प्रमोद सैन, रामपाल सैन, हितेश कुमार सैन, डॉक्टर होशियार सैन, संजय सैन, छत्रपाल सिंह, कपिल सैन, सहित बड़ी लोकसंख्या में कपूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
Previous Post Next Post