रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
         बिग स्माइल फ़ाउंडेशन द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में जरूरतमंदों को कम्बल, गरम कपड़े व माॅस्क का वितरण किया गया। इसके अलावा बच्चों को खिलौने व मिठाई कर वितरण किया गया। कम्बल, गरम कपड़े व माॅस्क का वितरण  शहर की विभिन्न झुग्गी बस्तियाें में किया गया। संस्था के संस्थापक जे ऐस रंधावा व सिमरन रंधावा ने बताया कि संस्था के पदाधिकारी हर पर्व या घर में होने वाले किसी भी समारोह का जश्न जरूरतमंदों के बीच जाकर मनाते हैं। नए वर्ष का जश्न भी उन्होंने जरूरतमंदों के साथ मनाया। पदाधिकारियों ने पहले झुग्गियों में जाकर परिवार के सदस्यों की संख्या के बारे में पता किया, उसके बाद उनकी जरूरत के हिसाब से उनको कम्बल, गरम कपडों व मास्क का वितरण किया गया। बच्चों को खिलौने व मिठाई भी दी गई। इस समय सर्दी लगातार बढ रही है, ऐसे में जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल व गरम कपडों के वितरण का कार्य लगातार चलेगा। बच्चों को खिलौने व काॅपी-किताबें भी दी जाएगी।रुचि गर्ग, शर्मिला सहदेव, मीनू, डॉली शर्मा, रूपाली आदि ने भी सहयोग दिया।
Previous Post Next Post