सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻
गाजियाबाद :- बिग स्माइल फ़ाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में कंबल का वितरण किया गया। जरूरतमंदों को खिचडी भोग व भोजन भी कराया गया। संस्था की संस्थापक सिमरन रंधावा ने बताया कि संस्था ने भीषण ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल व गरम कपडे वितरित करने का अभियान चला रखा है। अभियान के तहत मकर सक्रांति के पावन पर्व पर शुक्रवार को संस्था की पदाधिकारी आरडीसी, बुलंदशहर रोड आदि क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंदों के बीच पहुंची तथा कंबलों व गरम कपडों का वितरण किया। साथ ही उन्हें खिचडी भोज व भोजन भी कराया गया। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के लिए गरम कपडों व कंबल वितरण का कार्यक्रम लगातार चलेगा। शर्मिला सहदेव, रुचि गर्ग, महक मारवा, आरती ग़ौर, मीनू सिंह, चारुलता कौशल, किरण पोपली आदि ने भी सहयोग दिया।