सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 65 वां जन्म दिन शुक्रवार को हिंदी भवन में सादगी के साथ मनाया गया। इस मौके पर गरीबों को कंबल वितरित किए गए तथा अस्पतालों में जाकर मरीजों को निशुल्क दवा गर्म कपड़े बांटे गए। 
बसपा जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार जाटव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडवोकेट बीरेंद्र जाटव ने कहा कि बहन जी के निर्देशानुसार किसान आंदोलन कोरोना महामारी और मुरादनगर शमशान घाट हादसे को ध्यान में रखते हुए उनका जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। इस बार ना तो केक काटा गया और ना ही कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि आने वाले 2022 में विधानसभा चुनाव में मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाए जाने का संकल्प लेकर जाएं उन्होंने किसान आंदोलन को सही बताते हुए सरकार से कृषि कानून को वापस लेने की मांग की। 

इस मौके पर सिकंदर यादव ने भी मायावती के जीवन काल पर प्रकाश डाला तथा 2022 में तन मन धन से एकजुटता का परिचय देते हुए मायावती को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए जोर दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में किसान गरीब आम आदमी परेशान है।

पूर्व विधायक सुरेश बंसल ने कहा कि योगी सरकार में भाजपा विधायकों तक की बात नहीं सुनी जा रही है भ्रष्टाचार चरम पर है मुरादनगर हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में श्मशान घाट में कमीशन खोरी के चलते दो दर्जन लोगों को जान गवानी पड़ी। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने सभी आए हुए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया तत्पश्चात गरीब असहाय जरूरमद लोगों को कंबल वितरित की गए। 

इस मौके पर बसपा महानगर अध्यक्ष शकील खान रविंद्र चौधरी डॉक्टर पूनम गर्ग मनोज शर्मा सुशील गौतम धर्मवीर चौधरी मेघानंद जाटव राजकुमार सेन यशपाल गौतम अनिल गौतम राधेश्याम त्यागी असलम मंसूरी मुनव्वर चौधरी देवेंद्र वर्मा कमल जाटव जयप्रकाश जेपी राजेश गुप्ता यशवंत जाटव बिट्टू जाटव अरविंद चौधरी आकिल पारी लोकेंद्र चौधरी नीतीश कुमार अरुण त्यागी निशांत मावी केडी त्यागी प्रवेश चौधरी सतीश प्रधान, बाबू लाल सैन द्रोपती देवी सुरभि सिंह दिलशाद मलिक नरेश जाटव हिमांशु चौधरी अरविंद चौधरी सेंसरपाल चौधरी टीकम नागर अमरपाल प्रधान बबली गुर्जर पांच विधानसभाओं के अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Previous Post Next Post