सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल को मंगलवार सुबह सील कर दिया गया, जिससे मॉल के मालिकों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी कोई जवाब न मिलने के कारण की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिप्रा मॉल का बीते 15 साल से संपत्ति कर बकाया है। इसकी राशि अब दो करोड़ 22 लाख रुपये हो चुकी है। इसी रकम की वसूली के लिए गाजियाबाद नगर निगम मॉल को कई बार नोटिस भेज चुका है। बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी जब बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो नगर निगम की टीम ने आज मॉल को सील कर दिया।

मॉल सील होते ही इसके संचालक हरकत में आ गए और आनन-फानन 40 लाख रुपये निगम में जमा कराए, जिसके बाद मॉल की सील खोल दी गई। अब निगम ने मॉल को शेष राशि के भुगतान के लिए मार्च तक का समय दिया है। अगर तब तक संपत्ति कर की पूरी राशि जमा नहीं कराई गई तो मॉल को दोबारा सील किया जा सकता है
Previous Post Next Post