किसान नेता राकेश टिकैत
  

सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन पिछले 2 महीने से भी ज्यादा समय से जारी है, लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकला है। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आगामी 6 फरवरी 2021 को तीन घंटे का लंबा 'चक्का जाम' किया जाएगा। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार यूपी-उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा।

किसान नेता टिकैत ने यह भी कहा कि प्रस्तावित यह 'चक्का जाम' दिल्ली में नहीं, बल्कि इसके बाहर सभी जगहों पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान जाम में फंसे लोगों को खाने-पीने का सामान भी दिया जाएगा उन्होंने कहा कि हम लोगों को यह बताएंगे कि सरकार हमारे साथ क्या कर रही है।
Previous Post Next Post