कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनोज कोशिक


सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- पेट्रोल-डीजल व एलपीजी गैस सिलेंडर के मूल्यों में बढ़ोतरी, प्रदेश में बढ़ती बिजली दरो तथा गाजियाबाद नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में की जा रही बढ़ोतरी वे कोरोना काल के समय स्कूल के बच्चों की 4 माह की फीस माफ करने तथा पूरे वर्ष की फीस आदी करने की मांग को लेकर सड़कों पर जन समर्थन एकत्रित करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे कांग्रेस महानगर के कार्यकर्ता।
घंटाघर कंपनी बाग स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने बताया कि नगर निगम महानगर की जनता पर बेइंतहा हाउस टैक्स बनाने जा रहा है जिसके विरोध में कांग्रेस महानगर के कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान चलाकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजने का काम करेंगे। इसके साथ ही विधायक, सांसद और मेयर के आवासों पर उन्हें घेरने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीजल पेट्रोल के साथ-साथ रसोई गैस के रेट भी बढ़ा है जिसके खिलाफ भी केंद्र सरकार को घेरने का काम किया जाएगा।  वही उत्तर प्रदेश में देश में सबसे ज्यादा महंगी बिजली दी जा रही है उसमें से भी नोएडा और गाजियाबाद में सबसे महंगी बिजली यहां के लोगों को मिल रही है, जिसका विरोध महानगर कांग्रेस करती। 

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के चलते लोगों का रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा जिसके कारण मध्यमवर्ग के लाखों लोग बच्चों की फीस जमा नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि वे सरकार से मांग करते हैं 4 माह की फीस तो पूर्ण रूप से माफ की जाए बाकी 8 महीने की फीस को आधी की जाए। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा यह चर्चा अभियान 23 फरवरी से चालू किया जाएगा, कांग्रेस महानगर के कार्यकर्ता प्रतिदिन 10 वार्डों में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। उनका लक्ष्य नगर निगम क्षेत्र के 100 वार्ड से एक लाख हस्ताक्षर कराए जाएंगे जो कि राज्यपाल को ज्ञापन के साथ दिया सौंपेंगे। 

इस दौरान प्रेस वार्ता में निगम पार्षद व पार्षद दल नेता जाकिर अली सैफी, विकास शर्मा, नवीन शर्मा पोले, पूजा मल्होत्रा, अशोक गुप्ता, मनोज अनुज चौधरी, वीर सिंह एडवोकेट, पूजा मेहता मौजूद रहे।
Previous Post Next Post