सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- राजस्थान समाज गाजियाबाद द्वारा शहर में अन्नदान अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरूवार को संस्था की महिला पदाधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अन्नदान अभियान चलाकर जरूरतमंदों को अन्न का दान किया। 

संस्था की महिला संयोजक बबीता गुटगुटिया ने बताया कि संस्था जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। उनके लिए संस्था द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। कोरोना के कारण जबसे लाॅकडाउन से शुरू हुआ था, तभी से जरूरतमंदों के लिए अन्नदान अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरूवार को शहर के विभिन्न मंदिरों के बाहर बैठने वाले जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। 

इसके अलावा विभिन्न झुग्गी बस्तियों में जाकर भी जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री दी गई। रेखा भुवालका, सरला लाट, नूतन बंसल, रचना भंवर आदि ने अन्नदान में  सहयोग दिया।
Previous Post Next Post