ममता सिंह


सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- कांग्रेस पार्टी को यूपी में ऑक्सीजन देने के लिए खुद प्रियंका गांधी दिन-रात मेहनत कर ही है। जिसके कारण एक बार फिर यूपी में कांग्रेस पूरी तरह से विपक्ष की भूमिका में भी दिखाई दे रही है, लेकिन जनपद की बात की जाएं तो यहां पर कांग्रेस के अभी कई संगठन खामोश ही पड़े है। जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक पार्टी में दम भरने का प्रयास कर प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास जरूर कर रहे है। लेकिन कांग्रेस की महिला मोर्चा की बात की जाए तो वह अब बिल्कुल खामोश दिखाई दे रही है। 

माया देवी व पूजा चड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की महिलाओं की धमक जरूर सुनाई देती थी। लेकिन दोनों के पद से हटने के बाद कहीं न कहीं कांग्रेस की महिला विंग गाजियाबाद में कमजोर साबित जरूर हुआ है। खैर बात की हाल में कुछ समय पहले गाजियाबाद में एक एनजीओ से जुड़ी ममता सिंह को गाजियाबाद में महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि उनकी नियुक्ति पर कांग्रेसियों ने सवाल भी खड़े किए। उनके भाजपा नेताओं के साथ फोटो सोशल साइट्स पर भी खूब वायरल हुए है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भी कोसने का काम किया गया। अब नियुक्ति के बाद ममता सिंह कांग्रेस के कार्यक्रमों में कम ही दिखाई दी। उन्होंने कार्यक्रम तो किए लेकिन वहां उनका अपना एनजीओ बैनर ही नजर आया, जिस पर कांग्रेसियों ने भी सवाल खड़े किए। 

बहराल ममता सिंह ने अपने पारिवारिक कारणों और स्वास्थ कारणों को लेकर महिला मोर्चा गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने आप को अनफिट भी बताया है। अब उनके इस्तीफे से कांग्रेस को कितना नुकसान होगा यह तो पार्टी ही भली भांति जानती है लेकिन कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को कहीं न कहीं महिला मोर्चा में भी जान फूंकने के लिए एक अच्छी टीम की जरूरत गाजियाबाद में है। जो आम आदमी से लेकर मजूदर, गरीबों व महिलाओं की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर दिखाई दे। आपकों बता दें कि अभी गाजियाबाद में कांग्रेस के यूथ जिलाध्यक्ष का पद भी खाली चल रहा है।
Previous Post Next Post