सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- आरसीसीवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज द्वारा भ्रूण हत्या एवं नारी सशक्तिकरण विषय पर एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकडों छात्राओं ने भाग लिया और भू्रण हत्या व नारी सशक्तिकरण को लेकर लोगों को जागरूक किया।  गुलधर ग्राम में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर छात्राओं ने संदेश दिया कि महिलाओं के शिक्षित व जागरूक होने से ही महिला सशक्तिकरण संभव है। भू्रण हत्या पर भी तभी अंकुश लगाया जा सकेगा।  आज हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, फिर भी कन्या भ्रूण हत्या के मामले बढ़ रहे हैं। अल्ट्रासाउंड की नई तकनीक के बाद तो कन्या भ्रूण हत्या के मामलों में और अधिक तेजी आई है। हमें इस बात को समझना होगा कि आज बेटे व बेटी में कोई अंतर नहीं है। बेटी हर क्षे़ में सफलता प्राप्त कर रही हैं। अतः बेटी को बचाने के साथ पढाना होगा, तभी समाज व देश का विकास हो पाएगा।  काॅलेज के सीईओ आदित्य कोलए प्रधानाचार्य डॉ० नीतू चावलाए रजिस्टृार शशि खन्ना आदि भी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post