रिपोर्ट / एजेंसी 
  

इंटरनेशनल :- ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष चुनीं गईं रश्मि सामंत इस पद को पाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। सामंत विश्वविद्यालय के लिनाक्रे कॉलेज से ऊर्जा प्रणाली विषय पर एमएससी कर रही हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में हुए चुनाव में उन्होंने 3,708 मतों में से 1,966 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। सामंत ने कर्नाटक में मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है तथा उनके घोषणा-पत्र में उनकी भारतीय जड़ों का भी जिक्र है।

बृहस्पतिवार को ऑक्सफोर्ड एसयू लीडरशिप इलेक्शन में उन्होंने परिसर को ‘‘उपनिवेशवाद से मुक्ति करने तथा समावेशिता'' की जरूरत पर जोर दिया। उनके वक्तव्य में कहा गया, ‘‘ब्रिटेन के पूर्ववर्ती उपनिवेश की एक बीएएमई (अश्वेत, एशियाई और अल्पसंख्यक जातीय) महिला रश्मि वंचित समूहों के संघर्षों के प्रति सहानुभूति रखने वाली हैं।'' छात्र संघ की 2021-22 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष सामंत की टीम में कुछ और भारतीय भी हैं जिनमें देविका वाइस-प्रेसिडेंट ग्रेजुएट्स इलेक्ट तथा धीति गोयल स्टूडेंट ट्रस्टीज इलेक्ट पद के लिए चुनी गई हैं। 

कर्नाटक की मनिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की पूर्व छात्रा रश्मि सामंत सस्टेनेबल एनर्जी (अक्षय ऊर्जा) पर स्टडी कर रही हैं। दुनिया की खराब होती जलवायु को सुधारने के लिए वह प्रभावी नीति निर्माण और सब तक ऊर्जा की पहुंच सुनिश्चित करने में जुटी हैं। रश्मि ने ऑक्सफोर्ड यूनियन के अध्यक्ष पद का चुनाव रिकॉर्ड वोटों से जीता है। रश्मि सामंत ने 1996 वोटों से जीत हासिल की जो उनके प्रतिद्वंद्वियों को मिले कुल वोटों से ज्यादा रहे। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी साझा की।
Previous Post Next Post