सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्टरी में तैनात फर्रूखाबाद निवासी गार्ड ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार सुबह तीन बजे परिसर में ही कमरे में सो रहे कर्मचारियों पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से बिहार निवासी कर्मचारी राजू यादव की मौत हो गई,                                  राजू

जबकि बलिया निवासी दो कर्मचारी उमेश यादव व विजय यादव घायल हो गए। रात नौ बजे आरोपी ने फायरिंग कर हत्या करने की धमकी दी थी। घायलों को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के रिश्तेदार व सहकर्मी राजू की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने हत्या व हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है

 कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया के डी-25 स्थित मल्टीटेक कंपनी में मंगलवार तड़के की घटना दिल दहला देने वाली थी। साथी गार्ड सतीश से मामूली विवाद के बाद सोमवार की रात ज्ञानेंद्र ने हवाई फायरिंग कर उसकी हत्या का एलान कर दिया था, लेकिन फैक्टरी के कर्मचारी धमकी को हल्के में लेकर चुप रहे और छह घंटे बाद ज्ञानेंद्र ने खूनी वारदात कर डाली।
Previous Post Next Post