सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :-  ऋचा सूद ने मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर का गौरव बढाया। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को मास्टर्स एथलेटिक्स असोसिएशन ऑफ दिल्ली की ओर से मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। चैंपियनशिप में दिल्ली के अलावा यूपी व हरियाणा के खिलाडियों ने भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। राॅयल किडस की डायरेक्टर डाॅ ऋचा सूद ने 50 वर्ष से अधिक आयु वाले वर्ग में डिस्कस व शॉट पुट में भाग लिया और दोनों इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। ऋचा सूद ने वर्ष 1991 में उन्होंने डिस्कस थ्रो की नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। अब 30 वर्ष बाद उन्होंने रविवार को डिस्कस थ्रो व शाॅटपुट में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर शहर का गौरव बढाया।
Previous Post Next Post