सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाज़ियाबाद :- बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित मिशन प्रेरणा के अंतर्गत प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू नगर के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील शर्मा  व खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र  पवन कुमार भाटी ने किया। प्राथमिक विद्यालय कविनगर के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विधायक सुनील शर्मा ने  ब्लॉक के 10 प्रेरक बालकों व 10 बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उत्कृष्ट कार्य करनेवाले शिक्षकों व छह प्रधानाध्यापकों राजकुमार प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय कविनगर, मनोज कुमार वत्स प्राथमिक विद्यालय भोवापुर, संगीता बहुखंडी प्राथमिक विद्यालय झंडापुर, भारती रावत कमपोजिट विद्यालय मकनपुर,  रेनू बहल कमपोजिट विद्यालय लाल क्वार्टर व श्याम लाल कमपोजिट विद्यालय नूर नगर  को सम्मान प्रतीक प्रदान किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भाटी ने मानव संपदा व ब्लॉक को प्रेरक ब्लॉक बनाने पर विचार व्यक्त किए। विनीता त्यागी द्वारा रीड एलॉगं एप एवं दीक्षा एप के बारे में चर्चा की गई। संचालन एआर पी वाणी शर्मा द्वारा किया गया।
Previous Post Next Post