◼️"2022 में उत्तर प्रदेश की सभी विधनसभाओं से उतारेंगे सुभाषवादी प्रत्याशी"
 

सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाज़ियाबाद :- सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन रविवार को पार्टी के साहिबाबाद विधान सभा प्रभारी सुजीत तिवारी के नेतृत्व में लाजपत नगर साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद में संपन्न हुआ। कार्यकर्ता मिलन समारोह का शुभारंभ सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने नेताजी भारत माता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । 

कार्यकर्ता मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि सुभास पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश के 2022 के विधनसभा चुनावों में पूरे जोर-शोर से चुनाव लड़ेगी, फिलहाल उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधान सभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि भविष्य में पार्टी के दरवाजे अन्य समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन के लिए भी खुले हैं , जिस पर समय अनुसार विचार कर निर्णय लिया जाएगा।

कार्यकर्ता मिलन समारोह को पार्टी संयोजक सत्येंद्र यादव ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी का उद्देश्य एकदम स्पष्ट है, कि हमें अपने शहीदों, क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान व उनके संघर्ष से देश की जनता को अवगत कराना है, तथा जो उनके विचार थे उन विचारों को भी देश की जनता में फैलाना है, जिससे कि भारतवासी देश के प्रति समर्पण के लिए हमेशा तैयार रहें और हमारा देश विश्व के अग्रणी देशों में खड़ा हो सके। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि भारत में शिक्षा देशानुकूल होनी चाहिए सभी को समान रूप से प्राप्त होनी चाहिए व देश के सभी नागरिकों के स्वास्थ्य की देखरेख सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के की जाएं ऐसा हमारा प्रयास होगा, साथ ही साथ इन सभी कार्यों से भारत की संस्कृति भारतीयता का डंका विश्व भर में बजेगा यह हमारी राजनीतिक सोच थी, है, और रहेगी।  

समारोह का संचालन करते हुए साहिबाबाद विधनसभा प्रभारी सुजीत तिवारी ने कहा कि हम क्षेत्र की सभी समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा प्रगतिशील थे, हैं और रहेंगे चाहे साहिबाबाद क्षेत्र ट्रांस हिंडन पार क्षेत्र में सरकारी अस्पताल का मुद्दा हो अथवा क्षेत्र में कन्याओं के लिए डिग्री काॅलेज हम इनको पूरा करा कर ही दम लेंगे, उन्होंने कहा कि हिंडन क्षेत्र में बहुलता में पूर्वांचल समाज के लोग रहते हैं जिनके लिए कोई भी पार्टी गंभीर नहीं है वे उन्हें केवल वोट बैंक मानती हैं हमारा प्रयास होगा कि पूर्वांचल समाज के लोगों को इस क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त हो हम उनकी हर प्रकार की समस्याओं के निवारण के लिए हमेशा तत्पर रहकर कार्य करेंगे, उन्होंने कहा क्षेत्र की जो भी स्थानीय समस्याएं हैं उन सभी को दूर करने का हम प्रयास करेंगे।

कार्यकर्ताओं को बी.एन.सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, मनोज शर्मा होदिया प्रभारी मुरादनगर, वीरेंद्र सिंह सिरोही प्रभारी धौलाना, अनिल मिश्रा महानगर महासचिव, विनोद अकेला, राजीव गौतम, रामोतार यादव ,अनिल सिन्हा, राघवेंद्र श्रीवास्त, आदि ने भी सम्बोधित किया,। समारोह में मुख्य रूप से डॉक्टर अशोक शर्मा, जितेंद्र सिंह, नागेंद्र मौर्य, अजय श्रीवास्तव, बलिंदर शर्मा, रंजीत कुशवाहा, डॉक्टर जाकिर आलम, साबिर आलम, कामाख्या मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, रंजन श्रीवास्तव, कमलेश कर्ण,  जेपी द्विवेदी, कमल यादव , अरुण कुमार, पन्नालाल, संजय ठाकुर, उमेश चंद्र दीक्षित, राजेश दुबे, राजेश यादव, गौरव भगत, मनोज कुमार लाल, राम गणेश सिंह, राजकुमारी यादव,कविता यादव,ममता यादव, रमिता यादव, फूलकुमारी, बिन्दु देवी,बच्ची देवी, सरोज दूबे, जूना देवी,उषा यादव, खुशबू, रिंकी,रीता देवी, अंजू यादव, गणेश दीक्षित, निशांत त्यागी ,दीपक कुमार, गोपाल सिंह ,सुनील दत्त, सुनील यादव,गौरव यादव एडवोकेट महिलाओं युवाओं, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post