सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- सांसद और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री वीके सिंह दूधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। उनकी पत्नी भी इस मौके पर उनके साथ रहीं। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने कहा कि देश का बीता साल काफी संकट भरा रहा, इसलिए देश की उन्नति की कामना करने भगवान दूधेश्वर के द्वार आए हैं।

वीके सिंह ने मंदिर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लोगों को वैक्सीन के संबंध में सभी नियम मानते हुए वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। जिससे लोगों को कोरोना से हमेशा के लिए मुक्ति मिल पाए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष भगवान भोलेनाथ के द्वार पर आते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हर मनोकामना पूरी करते हैं, और यह मनोकामना भी जरुर पूरी होगी। वैक्सीनेशन से कोरोना को भगाने का एक व्यापक असर शुरू हो चुका है। जल्द कोरोना भगवान भोलेनाथ की कृपा से हमेशा के लिए देश और दुनिया को छोड़ कर भाग जाएगा। यही कामना हर कोई भक्त कर रहा है।
Previous Post Next Post