सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाज़ियाबाद :- महाशिवरात्रि को लेकर स्थित सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर मैं फाल्गुन की महा शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान दुधेश्वर भगवान पर जलाभिषेक किया  एवं बम बम हर हर भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर जल चढ़ाया भगवान महादेव को दूध बेलपत्र फूलों से भोले बाबा को पंचामृत का भोग लगाया एवं अपनी अपनी मन्नत मांगी 
श्री दूधेश्वर मंदिर के महन्त नारायण गिरि महाराज एवं मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्म पाल गर्ग  एवं अनुज धर्म गर्ग ने बुधवार देर रात शिवलिंग पर जल चढाया उसके बाद सभी भक्तों ने जलाभिषेक करना शुरू किया देर रात से ही लोगों की भारी कतार लगनी शुरू हुई दिन निकलते ही भक्तों की कतारें लंबी लंबी चली गई दोपहर करीब जिला अस्पताल से घंटाघर  तक लाइन लगी रही जिसके लिए व्यवस्था में नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डन ,पुलिस प्रशासन के जवान के साथ साथ  मंदिर कमेटी के सदस्य , एवं एसपीओ भी तैनात रहे। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा स्वयंसेवकों को लगाया गया एवम भक्तो ने शुभ मुहूर्त में जलाभिषेक किया वह पुलिस की निगरानी में मंदिर प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में भक्तों ने जलाभिषेक किया गया एवम कंट्रोल रूम में बैठकर मंदिर परिसर की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी गई। 
इस अवसर पर भाजपा सांसद केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह एवं सांसद अनिल अग्रवाल,अतुल गर्ग राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,  पुर्व मेयर आशु वर्मा,  विधायक सुनील शर्मा साहिबाबाद, आशा शर्मा मेयर गाजियाबाद ,सीओ अभय कुमार मिश्रा, एडीएम नितिन मदान,यशवर्द्धन श्रीवास्तव एडीएम, पवन गोयल ,रमेशचन्द्र तोमर, कोतवाली प्रभारी ,रविन्द्र सिहं बालावत सदस्य राष्ट्रीय कार्यसमिति भाजपा राजस्थान, दीपसिंह धनानी,एन के गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद, डॉ राम कृपाल यादव एसीएमओ आदि एवम् अन्य गणमान्य नागरिकों ने जलाभिषेक किया महाशिवरात्रि के पर्व पर विशेष सजावट की जिसमें रंग बिरंगी लाईटों द्वारा सजाया गया सायंकाल भव्य  सिंगार भगवान  महाकाल के रूप  विशेष श्रृंगार किया जिसमें 108 प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया गया जो कि गुरुवार की रात्रि तक जलाभिषेक किया गया एवं दुधेश्वर श्रंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल द्वारा मंदिर को दुल्हन कि तरह सजाया गया। एवं महाशिवरात्रि पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम,मीडियाकर्मियों आदि कि मौजूदगी में अभिषेक किया गया ।इस अनिल अग्रवाल, एस आर सुथार मीडिया प्रभारी, रमेश मंगल , स्थानीय पार्षद जाकिर सैफी आदि दूधेश्वर श्रुगांर सेवा समिति के समस्त कार्यकर्ता गण मौजूद रहे
Previous Post Next Post