सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- उजाला सामाजिक सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन मोरटा गांव में किया गया। समारोह में बडी संख्या में लोगों ने भाग लिया। समिति की अध्यक्ष डॉक्टर नीलम शर्मा ने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाई-चारे का त्यौहार है। हमें अपने अंदर से घमंड नकारात्मकता और जलन का अलाव जलाना है। हम सब यह शपथ ले कि हमारे अंदर जो भी नकारात्मक ऊर्जा है उसका दहन होली में करेंगे। सचिव अरुणिमा त्यागी ने कहा कि हम अपने त्यौहार पर कोई ऐसा काम कर सकते हैं जिससे समाज में कोई अच्छा मैसेज जाए। समारेाह में  मिल्क दुहाई की प्रमिला,  रजनी, मोरटा  गांव की लक्ष्मी, बसंतपुर सैंथली गांव की अंजिता, डॉक्टर नीतू शर्मा, रिचा सिंह, रेनू चौधरी, नीलम कटारिया, आवर्ती अग्रवाल,  रीनू, सुमन वर्मा, डॉक्टर ममता  आदि ऐसी महिलाओं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया, उन्हें  पटका, माला, पगड़ी पहनाकर व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। सभी ने होली के लोक गीतों का आनंद लिया व फूलों से होली  खेली। समिति की सदस्यों ने एसकेएस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य उषा शर्मा का भी सम्मान किया।  समिति उप सचिव रितु, उपाध्यक्ष रीना त्यागी आदि भी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post