सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


ग़ाज़ियाबाद :- आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी ने कहा के आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता में आते ही किसानों को मुफ्त में बिजली देगी। किसानों को ट्यूबवेल का बिल भरने की आवश्यकता नही होगी। दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। महेश त्यागी बतौर पर्यवेक्षक गाज़ियाबाद जनपद आये हुये थे। 

श्री त्यागी के पास हापुड़,गौतमबुद्ध नगर, गाज़ियाबाद जिले का प्रभार है। महेश त्यागी ने प्रेस वार्ता में बताया कि किसानों के गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर सरकार गम्भीर नही है। आप सरकार बनते ही किसान जैसे ही गन्ना मिल पर डालकर जाएगा तुरंत ही उसके खाते में उसकी रकम भेज दी जाएगी। 

आप मीडिया प्रभारी मनोज त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों का चीनी मिलों द्वारा शोषण किया जाता है उन्ही की रकम उन्हें समय पर नही मिलेगी तो क्या फायदा होगा किसान का । केंद्र व राज्य चीनी मिल मालिकों के हितों की चिंता करते है। जबकि किसानों के हितों की चिंता होनी चाहिये थी। चीनी मिल मालिकों को बड़ी धनराशि सब्सिडी के रूप दे दी जाती है। आम आदमी पार्टी जिला पंचायत की समस्त सीटो पर लड़ेगी। 

जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। अच्छे चरित्र वाले प्रत्याशियों को ही पार्टी टिकट देगी। प्रेस वार्ता में उपस्थित संगठन प्रभारी अभिषेक सीकरी ने कहाकि किसानों ग्रामीणों का झुकाव आम आदमी पार्टी के पक्ष में दिख रहा है मेरठ की सफल महापंचायत इसका प्रमाण है।जिलामीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज त्यागी,मुकेश प्रजापति, आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post