सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- चौथा फूल सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट डार्लिंग फ्रंटलाइन क्रिकेट क्लब ने फाइनल में क्रिकवेज क्रिकेट अकैडमी को छह विकेट से हराकर जीत लिया। 349 रन के टारगेट को उसने चार विकेट खोकर पाप्त कर लिया। फाइनल क्रिकेज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया और टॉस क्रिकबेज क्रिकेट अकैडमी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 398 रन का विशाल स्कोर बनाया। रितिक वत्स ने महज 33 गेंद पर ही 12 चैकों व आठ छक्कों की मदद से 108 रन बना डाले। प्रशांत भाटी ने 74 गेंद पर 108 रन की पारी खेली। प्रतीक रमन ने 39 गेंद पर 50 रन व कार्तिक शर्मा ने 17 गेंद पर 38 रन का योगदान दिया। अखिल ने चार विकेट लिए। समय कम रह जाने के कारण डार्लिंग फ्रंटलाइन क्रिकेट क्लब को 35 ओवर में 349 रन का टारगेट दिया गया। टीम ने इस टारगेट को 28ण्1 ओवर में चार विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया। शुभम शर्मा ने 71 गेंद पर 122 रन व प्रशांत गुर्जर ने 42 गेंद पर 78 रन बनाए। अंकित चिल्लर ने 19 गेंद पर एक चौके व छह छक्कों की मदद से 48 रन ठौंके। तिशांत डाबला ने 31 गेंद पर आठ चैकों व छह छक्कों की मदद से 80 रन बनाए औा नाबाद लौटे। प्रशांत ने दो विकेट लिए। शुभम शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
Previous Post Next Post