सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाज़ियाबाद :- मिसेज इंडिया अर्थ  ग्लोबल एंबेसडर अर्जीता गर्ग ने कहा कि महिला दिवस पूरे विश्व की महिलाओं के लिए एक समर्पित दिन है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की थीम Choose To Challenge यानी (चुनौती के लिए चुनें) रखी गई है। ट्विटर पर हैश टैग #ChooseToChallenge #Women'sDay2021 ट्रेंड कर रहा है। इस वर्ष 2021 की थीम #ChooseToChallenge रखी गई है। हम सक्रिय रूप से रूढ़ियों को चुनौती देने, पूर्वाग्रह से लड़ने, धारणाओं को व्यापक बनाने, स्थितियों को सुधारने और महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए चुन सकते हैं," संगठन की साइट पर कहा गया है। "सामूहिक रूप से, हम में से प्रत्येक एक लिंग समान दुनिया बनाने में मदद कर सकता है। आइए हम सब #ChooseToChallenge के तैयार रहें। IWD 2020 अभियान विषय "सामूहिक व्यक्तिवाद" की धारणा पर आधारित है, जो इस विचार को संदर्भित करता है कि प्रत्येक व्यक्ति संपूर्ण का एक हिस्सा है, और यह कि किसी व्यक्ति के कार्यों, व्यवहार और मानसिकता सभी बड़े समाज पर प्रभाव डाल सकते हैं।

8 मार्च को मनाए जाने वाले महिला दिवस का महत्‍व अब हर साल बढ़ता जा रहा है। इसका आयोजन अब एक तरह की रस्‍म बन चुका है, जो कि समाज के आए अच्‍छे बदलाव का प्रतीक है। आज का दिन एक अवसर है कि हम महिलाओं के प्रति प्रेम, प्रशंसा, सम्‍मान और अपनापन व्‍यक्‍त करें। यह विषय है महिला सशक्‍तीकरण। यह शब्‍द सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है। सबसे पहले तो महिलाओं को स्‍वयं अपने भीतर की ताकत को पहचानना होगा। सशक्‍तीकरण हमारे अंदर की प्रेरणा से आता है। आत्‍म सम्‍मान का यह भाव यदि होगा तो आपकी बाहरी दुनिया भी उससे सीधे तौर पर प्रभावित होगी। यह बात सही है कि महिलाओं को खुद को साबित करना है लेकिन वे यदि सकारात्‍मक होकर चीजों की ओर देखेंगी तो समस्‍याओं के हल भी निकलते जाएंगे। 

सशक्‍तीकरण एक विचार है, जिसे धरातल पर केवल दृढ निश्‍चय से ही उतारा जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को अपने अन्दर की शक्ति जगाना होगी। महिलाओं को खुद में विश्वास का निर्माण करना सीखना होगा। अधिक प्रभावशाली बनने के लिए कौशल सीखना आवश्यक है। आइये आज के महिला दिवस के मौके पर हम सभी यह प्रण लें कि हम अपने आसपास की एवं परिवार की महिलाओं को पूर्ण रूप से सशक्‍त बनने में मदद करेंगे।
Previous Post Next Post