रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की जिला एवं महानगर इकाई द्वारा होली मिलन एवं व्यापारी सम्मेलन का आयोजन कविनगर लायन्स क्लब में आयोजित हुआ है। जिलाध्यक्ष संदीप बंसल व महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल के अगुवाई में कार्यक्रम बेहद सफल रहा। कार्यक्रम में शहर के बहुत से कारोबारियों व गणमान्य लोगों ने शिरकत की। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जनता दल यू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी मौजूद रहे। इससे पहले होली मिलन समारोह में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले पत्रकारों को उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद जेडीयू नेता केसी त्यागी ने आयोजन के लिए व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल वह व्यापार मंडल व जदयू के महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल की सराहना करते हुए कहा कि होली मिलन कार्यक्रम ज्यादा अच्छा रहा। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा की हमारे प्रिय महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल तो वहां का माहौल उस समय देखने लायक था ' कार्यक्रम के दौरान संजय बिंदल व युवा महानगर अध्यक्ष हेंमत सिंघल को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के विशेष सम्मान व्यापारी शिरोमणि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर आशा शर्मा, मुरादनगर विधायक अजित पाल त्यागी, उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड अशोक गोयल, पूर्व विधायक सुरेन्द्र मुन्नी , पूर्व विधायक सुरेश बंसल, वरिष्ठ सपा नेता अभिषेक गर्ग . सपा महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, जीडीए बोर्ड सदस्य पवन गोयल, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष भाजपा मंयक गोयल, सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र गुप्ता, रमानंद गोयल, बीके शर्मा हनुमान, पार्षद विकास खारी, विनाद अग्रवाल, ठाकुर पम्पी सिंह, अजय खरखोदिया, हिमांशु पराशर, एसके चौहान, अरूण कुमार भुल्लन, विकास शर्मा, कपिल त्यागी, ठाकुर नरेश कुमार, सचिन पंडित, आलोक पाल, विकास कुमार, रोबिन त्यागी, ब्रहमा गर्ग, मंजू सिंह, ममता गुप्ता, आशु गुप्ता, सचिन गर्ग, सुशांत गुप्ता, प्रदीप गर्ग, गौरव गर्ग, अनिल गर्ग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी शामिल रहे।
Previous Post Next Post