सिटी न्यूज़ | हिंदी


गाज़ियाबाद :- कोरोना की दूसरी लहर शुरु होने तथा शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ते केसों को ध्यान में रखते हुए। जनता की सहूलियत के लिए सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल के निर्देश पर शहर में विभिन्न स्थानों पर जांच कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। 

इसी क्रम में शनिवार को दो स्थानों पर "शंभूदयाल ग्लोबल स्कूल,दयानन्द नगर" "सेंट्रल पार्क,सैक्टर 6 ,चिरंजीव विहार"  पर केंपो का आयोजन किया गया। जिसमें क्रमश : 125 व 150 कुल 275  लोगों की रैपिड एंटीजेन व आर टी पी सी आर द्वारा जांच की गई।  जिनमें से क्रमश:13 व 10 कुल 23 लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव लोगों को घर पर ही सावधानियां रखने तथा कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया।
कैंप पर जांच कराने आए लोगों को "2 गज की दूरी,मास्क है जरुरी" नियम का पालन करने के लिए भी कहा गया। कैंप का आयोजन चीफ वार्डन ललित जायसवाल, सहायक उप नियंत्रक दिनेश कुमार, डिविजनल वार्डन राजेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें अनिल अग्रवाल  का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर सिविल डिफेंस से   डिविजनल वार्डन राजेन्द्र शर्मा ,पोस्ट वार्डन अक्षय जैन,आई सी ओ भारती गर्ग सैक्टर वार्डन दीपक अग्रवाल,रजनीश सूरी, राजेन्द्र कुमार आलोक सिन्हा,कार्तिक छाबड़ा,गौरव वोहरा,अमन राजवंशी तथा स्कूल के समस्त स्टाफ ने सहयोग किया।
Previous Post Next Post