सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाज़ियाबाद :- समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य के लिए समर्थित प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। चार वार्डों से सपा ने पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार प्रत्याशियों के समर्थन की घोषणा की है। इसमें बसपा से धौलाना विधायक असलम चौधरी की पत्नी नसीम बेगम चौधरी को वार्ड नंबर 14 से सपा ने समर्थन दिया है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि समाजवादी पार्टी ने मोदीनगर के वार्ड नंबर चार से मुकेश को समर्थन दिया है।
मुकेश पिछले काफी समय से सपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। मुरादनगर के वार्ड नंबर-4 से फारूख चौधरी को समर्थन की घोषणा की गई है। फारूख सपा में पूर्व प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। डासना-मसूरी के वार्ड नंबर-10 से नसीम बेगम चौधरी को जिला पंचायत सदस्य के लिए सपा का समर्थन रहेगा। धौलाना विधायक असलम चौधरी की पत्नी नसीम बेगम चौधरी ने करीब सात महीने पहले ही सपा की सदस्यता ली थी। लोनी के वार्ड नंबर-13 से ललित बंसल को सपा ने समर्थन दिया है। ललित सपा के लोनी विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। सपा अव्वल, अन्य दलों में मंथन जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन सूची जारी करने में भाजपा, कांग्रेस, बसपा और आप से आगे सपा रही है। पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रथम चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को पहली सूची जारी करने की बात कही थी। इसके बाद दोपहर तक 14 में से चार वार्ड पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए। अन्य दलों में फिलहाल प्रत्याशियों के समर्थन पर मंथन चलने की चर्चा है। अभी 10 वार्डों पर सपा को समर्थित प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करनी है। पदाधिकारियों का कहना है कि समर्थन के 50 से अधिक आवेदन हैं, जिन पर अंतिम निर्णय होने के साथ ही सूची जारी होगी।
Previous Post Next Post