रिपोर्ट :- नासिर खान


लखनऊ :- उत्तर प्रदेश के आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी ने कमर कस ली है वही  कांग्रेस पार्टी ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। जुलाई के पहले सप्ताह में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का लखनऊ दौरा प्रस्तावित है, जिसके कई मायने लगाए जा रहे है। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी आगामी 2022 के चुनाव को लेकर संगठन व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी साथ ही 2022 के चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार करेंगी। 

हालांकि जिस तरह से प्रियंका गांधी के यूपी दौरे से पहले कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में तैयारियां की जा रही है कार्यालय को सजाया संवारा जा रहा है उससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि पार्टी के नेता, पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं में कितना उत्साह है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों साथ ही पार्टी कार्यालय के नवीकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। स्थिति साफ है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा प्रस्तावित है प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक बैठक की जा रही है और सरकार की जो जनविरोधी कार्य है उन पर कांग्रेस पार्टी काम कर रही है। उत्तर प्रदेश की आम जनता ने तय कर लिया है कि प्रियंका गांधी की रहनुमाई में और अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में योगी सरकार को जाना होगा। क्योंकि जिस तरह से पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जनहित मुद्दों को साथ मे लेकर काम कर रहे हैं वैसे में जनता का प्यार 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जरूर मिलेगा।
Previous Post Next Post