सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


लखनऊ :- बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती ने वरिष्ठ बसपा नेता और  TV Debate में बसपा का पक्ष मजबूती से रखने वाले जाट समाज के धर्मवीर चौधरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बहुजन समाज पार्टी मे 5 मंडलो - मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, का संयोजक मनोनीत किया है।

गाज़ियाबाद के रहने वाले बसपा नेता धर्मवीर चौधरी ने जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा कि बहन कुमारी मायावती ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका कर्तव्यपूर्ण निर्वहन किया जायेगा। पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए मेहनत से पार्टी के प्रत्याशीयों को जिताकर बहन कुमारी मायावती को प्रदेश की पांचवी वार मुख्यमंत्री बना कर 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। 

मूल रूप से सादाबाद हाथरस निवासी बसपा नेता धर्मवीर चौधरी पूर्व मे गाज़ियाबाद के जिला महासचिव, जिला सचिव ,जिला कोषाध्यक्ष, गाज़ियाबाद, हापुड़ और  हाथरस के जिला प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं।  धर्मवीर चौधरी को पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे खास कर जाट समाज में खुशी और उत्साह का माहोल है। 2022 के विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी की जीत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश जाट समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
Previous Post Next Post